गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राज्य के पद्मश्री अवार्डीओं को दी बधाई व शुभकामनाएं

Spread the love

चंडीगढ़, 26 जनवरी। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज खेल में सुमित आंतिल व नीरज चोपड़ा, सोशल वर्क में ओमप्रकाश गांधी, साइंस एंड इंजीनियरिंग में मोती लाल मदान, साहित्य एवं शिक्षा में राघवेंद्र तंवर को पद्मश्री अवार्ड मिलने पर अपनी ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी है।
विज ने आज ट्वीट करते हुए कहा कि “देश की शान हरियाणा के ओलिंपियन स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित आंतिल, सोशल वर्क में ओमप्रकाश गांधी, साइंस एंड इंजीनियरिंग में मोती लाल मदान और साहित्य एवं शिक्षा में राघवेंद्र तंवर को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई”।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा की। इसके अनुसार हरियाणा से खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित आंतिल, सोशल वर्क में ओमप्रकाश गांधी, साइंस एंड इंजीनियरिंग में मोती लाल मदान, साहित्य एवं शिक्षा में राघवेंद्र तंवर को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *