चंडीगढ़, 26 जनवरी। चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन सेक्टर -17 चंडीगढ़ के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने अपने कार्यालय में आनंद कॉम्पलेक्स सेक्टर -17 चंडीगढ़ में बुधवार को 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस मनाया ओर 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर चंडीगढ़ कि जनता को अपनी बधाई ओर शुभकामनाएं दी।
पंछी ने कहा कि हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं क्योंकि भारत का संविधान 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता दिवस प्राप्त करने के बाद 1950 में इस दिन लागू हुआ था। यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता संग्राम और महान स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है जिन्होंने हमें पूर्ण स्वराज पाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। आपको 73वें गणतन्त्र दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।