पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा की जुबान पर लगाम लगाएं: ओमकार कालिया

पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा की जुबान पर लगाम लगाएं: ओमकार कालिया
Spread the love

कपूरथला, 23 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा की ओर से हिदुओं के प्रति की गई टिप्पणी की शिव सेना बाल ठाकरे ने कड़ी निंदा हुए शिव सेना बाल ठाकरे के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया ने कहा कि मोहम्मद मुस्तफा की जुबान पर लगाम लगाएं सिद्धू और उनको बताये की हिन्दू विरोधी मानसिकता के काया परिणाम हो सकते है।
रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओमकार कालिया ने कहा कि लगता है की पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा दिमागी रूप से दिवालिया हो चुके जो हिंदुओं का इतिहास भूलचुके है नहीं तो वह ऐसी बचकानी बात नहीं करते।कालिया ने मुस्तफा द्वारा दिए गए हिन्दू विरोधी बयान पर उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।उन्होंने कहा कि मुस्तफा के ऐसे बयानों से कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता एक बार फिर उजागर हुई है।कालिया ने कहा कि नवजोत सिद्धू और उनके सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा दोनों आईएसआई के हाथों में खेल रहे हैं,कभी सिद्धू पाकिस्तानी सेना के जर्नल से जफी डालते तो कभी इमरान खान की तारीफ करते और अब उनके सलाहकार हिन्दू विरोधी बयान देकर पंजाब में सांप्रदायिक नफरत फैला रहे हैं।उन्होंने मुस्तफा की निंदा करते हुए कहा कि मुस्तफा ऐसा बयान देकर पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं।
कालिया ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से ही हिंदू और देश विरोधी रही है और ऐसे में उनके किसी भी नेता या कार्यकर्ता से देश हित या समाज-हितैषी सोच या कार्यों की उम्मीद करना बेकार है। उन्होंने चुनाव आयोग से मोहम्मद मुस्तफा के हिंदू समाज के विरुद्ध दिए गए बयान को आधार बना कर कठोर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि जो लोग समाज को तोड़ने या समुदायों को बांटने की बातें रखते हैं, उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *