चण्डीगढ़, 22 जनवरी। को इलेक्ट्रिकल वर्कमैन यूनियन की 31वीं जनरल कॉन्फ्रेंस इलेक्ट्रिकल स्टोर, सेक्टर 25 में हुई। कॉन्फ्रेंस में कोविड 19 के प्रोटोकॉल को लागू करते हुए 200 डेलीगेट्स ने हिस्सा लिया। कॉन्फ्रेंस की प्रधानगी साथी किशोरी लाल, वरिन्द्र सिंह बिष्ट, यशपाल शर्मा तथा सुखविंदर सिंह ने की।
कान्फ्रैंस का उद्घाटन करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजिनियर कम स्पैशल सेक्रेटरी इंजिनियरिंग इंज. सी बी ओझा ने बिजली मुलाजिमों की समस्याओं पर बोलते हुए कहा कि जायज समस्याओं का हल तुरन्त ही किया जाएगा। खास तौर पर खाली पदों को भरा जाएगा, स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के मुलाजम एवं प्रशासन एक परिवार की तरह है। हम सभी मिल कर सभी मसलों व समस्याओं का हल करेंगे । उन्होंने इम्पलाई एवं इम्पलायर के सम्बंधों पर बात करते हुए कहा कि आज जरूरत है वर्क कलचर को बढ़ावा दिया जाए ताकि चंडीगढ़ के बाशिंदों को अच्छी सेवाएं दी जा सकें और यह सब कुछ मुलाजिमों के सहयोग से ही हो सकता है। उन्होंने मुलाजिमों की कमी के बावजूद करोना काल की कठिन परिस्थितियों तथा विपरीत हालातों में काम करने के लिए बिजली मुलाजिमों की सराहना की। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जैम पोर्टल के ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे मुलाजिमों के शोष्ण पर रोक लगाने के प्रयास जारी हैं।
कान्फ्रैंस के बिजनैस सैशन का उद्घाटन श्री रामपाल शर्मा, पूर्व स्टेट प्रधान चण्डीगढ़ (इंटक) ने किया। उन्होंने अपने सबोधन में आउटसोर्स मुलाजिमों के हो रहे शोष्ण पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रशासन को जैम पोर्टल के ठेकेदारों पर नकेल कसनी चाहिए तथा उनके लिए समान काम के लिए समान वेतन लागु करना चाहिए।
यूनियन की वार्षिक रिपोर्ट युनियन के महासचिव साथी वरिन्द्र बिष्ट ने प्रस्तुत की । रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़ प्रशासन वर्करज की प्रमुख माँगों के प्रति संजीदगी नहीं दिखा रहा एवं लम्बे समय से लंबित पडे हुए मसले हल नहीं हो रहे। युनियन की तरफ से काफी समय से खाली पड़े पदों को भरने की मांग की जा रही है ताकि वर्करों पर से पड़ रहे काम के बोझ को कम किया जा सके । साथी वरिन्द्र बिष्ट ने बताया कि योग्य अधिकारियों की कमी के कारण कर्मचारियों के कल्याण से सम्बन्धित विष्यों में बाध आ रही है जिससे विभाग का कार्य प्रभावित हो रहा है । उन्होंने माँग की कि आउटसोसर्ड इलैक्ट्रीशियनों की सैलरी में 5000 रूपए की की जा रही कटौती का फैसला वापिस लिया जाए। एक्सीयन, एस डी ओ, जे ई के पद तथा इलैक्ट्रीशियन, लिफट आपरेटर, फोरमैन, ट्रेडमेट, जे ई आदि की पोस्टें जल्दी भरी जाये जो कि लम्बे समय से खाली पड़ी है। उन्होनें 450 नये पद बनाने के लिए भी प्रशासन से माँग की । इसके अलावा युनियन माँग करती है कि वर्करज को टूल बैग, वर्दी, तेल-साबुन दिये जाएं। मृतकों के वारिसों को नौकरी देने पर लगी 5 प्रतिशत सीलिंग हटाई जाए, 13.1.1992 के नोटिफिकेशन में सुधार करके मुलाजिमों को बोनस दिया जाए, इलेक्ट्रिकल सर्कल में ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाए, ठेके पर रखे मुलाजिमों को समान काम के लिए समान वेतन लागू किया जाए, इलेक्ट्रिकल वर्कर के लिए रियायती दरों पर हाउसिंग स्कीम बनाई जाए, ठेके पर रखे मुलाजमों को तुरन्त पक्का किया जाए तथा यू.टी. मुलाजिमों पर केंद्रीय वेतनमान लागू करने की जोरदार माँग की गई।
यूनियन के कोषाध्यक्ष साथी दयाराम ने अपनी अकाउंट स्टेटमैंट पेश की। जनरल सेक्रेटरी एवं खजानची की रिपोर्ट पर बहस में 18 डेलीगेट्स ने हिस्सा लिया। दोनों रिपोर्ट बहस के बाद सर्वसम्मति से पास कर दी गई।
पिछले समय के दौरान बिछुड चुके साथियों को श्रद्धांजली भेंट करने के लिए एक शोक मता पास किया गया। और मतों में ठेका मुलाजिमों पर समान काम के लिए समान वेतन का मता, यू टी मुलाजिमों पर केन्द्रीय सेवा नियम लागु करने के सम्बंध में मता, छठा पे कमिशन लागु करने के सम्बंध में मता, पुरानी पैंशन स्कीम लागु करने के संबंध में मता, बोनस की मांग का मता, ठेकेदारी प्रबन्ध खत्म करने का मता, खाली पदों को भरने के सम्बन्ध में मता, रहम के आधार पर नियुक्तियों पर लगी 5 प्रतिशत सीलिंग के विरोध में मता, कलास फोर की भर्ती बन्द करने के विरोध में मता, ट्रेड युनियनों के अधिकारों को बहाल करने के लिए मता, महंगाई, पैंशन फंड के निजीकरण के विरोध् एवं चण्डीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की तरफ से बनाए जा रहे महंगे मकानों सम्बंधी मते पेश किए गए।
कान्फ्रैंस को युनाइटेड फ्रंट आफ मास आर्गेनाइजेशन के प्रधन शयाम लाल घावरी, कोर्डिनेशन कमेटी आफ गवर्नमैंट एंड एम सी इम्पलाईज एंड वर्कस यू टी चण्डीगढ के प्रधन सतिन्द्र सिंह, सीनीयर वाईस प्रैजीडैंट सुरेष कुमार तथा चेयरमैन अनिल कुमार के इलावा एम सी इलैक्ट्रीसिटी स्ट्रीट लाईट वर्कस युनियन, पैक इंपलाईज युनियन, सीवरेज इम्पलाईज यूनियन, सीटीयू कंडकटर युनियन, एम सी होर्टीकलचर इम्पालाईज युनियन, एम ओ एच सफाई कर्मचारी युनियन, चण्डीगढ़ सफाई कर्मचारी युनियन, स्पोर्टस डिपार्टमैंट फील्ड इम्पलाईज एंड वर्कज युनियन, एकता कान्ट्रैक्ट वर्कर युनियन जी एम एस एच सैक्टर 16, जी एम एस एच सैक्टर 16 क्लास 4 इम्पलाईज युनियन, मैकेनिकल वर्करज युनियन एम सी, युनाईटेड प्रÚंट पब्लिक हैल्थ इंपलाईज युनियन, एम सी रोड वर्कर युनियन, चण्डीगढ़ फारेस्ट वर्कर युनियन, सहित अन्य युनियनों के प्रतिनिध्यिों ने भी कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित किया तथा बधई संदेश दिए। कॉन्फ्रेंस में सर्वसम्मती से साथी राकेश कुमार को जनरल सेक्रेटरी, किशोरी लाल को प्रधान, साथी वरिन्द्र सिंह बिष्ट को चेयरमैन, साथी यशपाल शर्मा को सीनीयर वाईस प्रधान तथा साथी दयाराम को कोषध्यक्ष चुना गया एवं 21 मैंम्बरी वर्किग कमेटी का चुनाव किया गया।
