सौरभ जोशी ने करवाया पटेल मार्कीट के खस्ताहाल सार्वजनिक शौचालय का नवीनीकरण

Spread the love

चंडीगढ़, 22 जनवरी। वार्ड नंबर 12 के नवनियुक्त पार्षद सौरभ जोशी ने शनिवार को सेक्टर-15 की पटेल मार्कीट के खस्ताहाल सार्वजनिक शौचालय का नवीनीकरण करवा दुकानदारों व उनके ग्राहकों को सौंप दिया। इस मौके पर पटेल मार्कीट के प्रधान संजीव कुमार के अलावा दुकानदार राजेश महाजन आदि मौजूद थे। जोशी ने बताया कि दुकानदारों द्वारा को उन अवगत करवाया गया था कि पटेल मार्कीट का सार्वजनिक शौचालय काफी समय से खस्ता हालत है, जिस कारण खासकर महिलाओं को भारी परेशानी पेश आ रही है। जोशी द्वारा एक सप्ताह के भीतर ही इस कार्य को पूरा करवा, दुकानदारों को राहत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *