विश्व हिंदू परिषद ने गोवंश हत्या एव गोमांस आयात निर्यात पर अंकुश लगाने को लेकर की बैठक

Spread the love

विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को कार्यालय विश्व हिंदू परिषद शिव मानस मंदिर एंड एरिया फेस 2 चंडीगढ़ में हुई। बैठक में गौ रक्षा विभाग चण्डीगढ़ मंत्री अनुज कुमार सहगल ने गोवंश हत्या एव गोमांस आयात निर्यात पर अंकुश लगाने के लिए चर्चा की गई, इसी संदर्भ में आंदोलन समिति गौ रक्षा विभाग चण्डीगढ़ का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण घोषणा की गई। जिसमें जितेंद्र कालरा को चंडीगढ़ महानगर संयोजक, संदीप शर्मा को सह संयोजक, चन्दन प्रभाकर को धनवंतरी प्रखंड संयोजक, विकास सैनी को महाराणा प्रखंड संयोजक का दायित्व दिया गया।
इस मौके पर चंडीगढ़ गौ रक्षा विभाग प्रमुख जितेंद्र दलाल, अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धू, सुशील पांडे, जितेंद्र कालरा, संदीप शर्मा, चंदन प्रभाकर, विकास सैनी एवं अनेक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *