भाजपा ने कपूरथला विधान सभा सीट से रणजीत सिंह खोजेवाला को बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने कपूरथला विधान सभा सीट से रणजीत सिंह खोजेवाला को बनाया उम्मीदवार
Spread the love

चंडीगढ़/कपूरथला, 21 जनवरी। भाजपा द्वारा पंजाब विधानसभा चुनावो में अपने 34 उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार शाम को जारी कर दी गई है  जिसमें 12 किसान चेहरे 8 एससी समुदाय से तथा 13 सिख चेहरों को जगह दी गई है।
भाजपा ने विधानसभा चुनावों में अपना दबदबा बनाने के लिए प्रदेश में सिख चेहरों को तवज्जो देते हुए कपूरथला विधानसभा सीट से रणजीत सिंह खोजेवाला  को उम्मीदवार बनाया है। जो कि कुछ समय पहले ही शिअद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वही कांग्रेस से आए विधायक राणा गुरमीत सोढ़ी  को फिरोजपुर सिटी से उम्मीदवार बनाया है।
इस सूची में भाजपा ने कांग्रेस से आए विधायक राणा गुरमीत सोढ़ी की टिकट अनाउंस कर दी है। हालांकि उनका विस क्षेत्र बदल गया है। वह गुरुहरसहाय से चुनाव लड़ते थे लेकिन उन्हें फिरोजपुर शहर से टिकट दी गई है। इस सूची में गढ़शंकर से टिकट न मिलने पर कांग्रेस छोड़ आई निमिषा मेहता को भाजपा ने टिकट दे दी है। हालांकि कादियां से विधायक फतेहजंग बाजवा का नाम पहली लिस्ट में नहीं है।बाकि उम्मीदवारो की सूची जल्द आने की प्रबल सम्भावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *