प्रत्येक सरकारी भवन के लिए अग्निशमन नियमों वाली एनओसी लेना अति आवश्यक: दुष्यंत चौटाला

Spread the love

चंडीगढ़, 21 जनवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रत्येक सरकारी भवन के लिए अग्निशमन नियमों को पूरा करने वाली एनओसी लेना अति आवश्यक है, इसके लिए अग्निशमन विभाग सभी विभागों को एक नोटिस जारी करे और एक महीने के अंदर अगर वह रिपोर्ट नहीं देते हैं तो एचओडी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को फरीदाबाद में जिला परिवेदना एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान एक सुनवाई के बाद दिशा-निर्देश दे रहे थे। एक व्यक्ति ने परिवाद रखा था कि विभिन्न सरकारी भवनों में फायर के लिए एनओसी नहीं ली गई है और फायर विभाग द्वारा सभी विभागों को दो बार पत्र भी लिखा जा चुका है।
एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा द्वारा सडक़ निर्माण को लेकर रखी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह चंडीगढ़ में आकर उनसे अप्रूवल करवाएं और कार्य को पूरा करें। उन्होंने विभिन्न परिवारों की सुनवाई की और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मीटिंग में फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, तिगांव के विधायक राजेश नागर, पृथला से विधायक नयनपाल रावत के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *