करसान स्कूल के 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 90% टीकाकरण कार्यक्रम हुआ पूरा

Spread the love

चंडीगढ़, 20 जनवरी। जीएमएसएसएस करसान स्कूल में 15 से 18 वर्ष के बच्चो के 11 जनवरी से चल रहे टीकाकरण अभियान पर प्रधानाचार्या संगीता गुलाटी के संयोजन में एनएसएस द्वारा एक कार्यक्रम रखी गई। प्रधानाचार्या ने डॉक्टर टीम द्वारा स्कूल के 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 90% टीकाकरण करने का धन्यवाद व्यक्त किया। उपस्थित सभी स्टाफ सदस्य के अनुशासित सहयोग की सराहना की। बच्चों को स्वास्थ्य का ध्यान रखनें और पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस संगोष्ठी में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पन्द्रह बच्चों ने भाग लिया और बच्चे टीकाकरण अभियान जागरूकता पर पोस्टर लेकर आएं। टीकाकरण संगोष्ठी में एनएसएस प्रभारी तरुण भारती और अन्य सहयोगी शिक्षकों ने अपने विचार रखे। डॉक्टर टीम ने प्रधानाचार्या का आभार व्यक्त कर बच्चों को सामाजिक दूरी, स्वास्थ्य, स्वच्छ पौष्टिक आहार पर संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *