आईसीसीडब्लयू कर्मचारियों ने रोष रैली करके चण्डीगढ़ प्रशासक के सलाहकार को दिया ज्ञापन

Spread the love

चण्डीगढ़, 19 जनवरी। कर्मचारी यूनियन ने प्रशासन के नकारात्मक मुलाजम विरोधी रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कंपकपाती ठण्ड के बावजूद भारी संख्या में कर्मचारियों ने रोष रैली की। कर्मचारियों को कर्मचारी यूनियन की प्रधान रेखा शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान सुनिता शर्मा, रेखा गोरा, लखविन्द्र कौर संयुक्त सचिव, वन्दना शेखावत, महासचिव बिहारी लाल, फैड़रेषन ऑफ यूटी इम्पलाईज एण्ड वर्करज के महासिचव गोपाल दत्त जोषी, यूटी एमसी रोड़ वर्कर व हॉल्टीकलच्र के प्रधान हरकेष चन्द तथा प्रेम पाल आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आईसीसीडब्लयू प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों को पिछले पांच वर्षो से झूठे आष्वासन दे रहे हैं। क्रमचारियों की पांच वर्षो में कोई भी मांग पूरी नहीं की गई। महंगाई कई गुणा बढ़ चुकी है। कर्मचारियों के वेतन में एक रूपये की भी वृद्धि नहीं हुई। आईसीसीडब्लयू में पूर्ण तौर पर भाई भतीजावाद कायम करके पूरा जंगल राज्य बना रखा है। संविधान को नजरअंदाज करके पांच वर्षो में ऐजीएम व ना ही कार्यकारिणी कमेटी की मीटिंग बुलाई गई। जिन अधिकारियों को संस्था की जिम्मेदारी दे रखी उनके पास संस्था के कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने का समय ही नहीं है। वह केवल अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। दिनांक 08.09.2021 को निदेषक समाज कल्याण मैडम नवजोत कौर ने कर्मचारी यूनियन के साथ मीटिंग की। मांगों के प्रति अपनी पूर्ण तौर पर सहमति प्रकट करते हुए कर्मचारी यूनियन को आश्वासन दिया था कि 15 दिनों के अन्दर कर्मचारियों की मांगों को लागू करवा देंगे परन्तु 4 महीने  पहले हुई मीटिंग का भी कोई परिणाम सामने नहीं आया। प्रमुख मांगे – दिनांक 01.04.2016 से महंगाई भत्ते को बहाल करना, दिनांक 01.04.2017 से डीसी रेट को बहाल करना ग्रेच्युटी एक्ट 1972 को सब कर्मियों पर लागू करना, स्विच ओवर स्टाफ को नियुक्ति पत्र दे कर डी सी रेट को बहाल करना व बालसेविकाओं को 15.12.2011 का रिवाइज स्केल लागू  आदि मांगों का ज्ञापन आई.सी.सी.डब्लयू के कोषाध्यक्ष के द्वारा चण्डीगढ़ प्रषासक के सलाहकार को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद रोष मार्च को कोविड़-19 की गाईडलाईन को देखते हुए बाल भवन में ही स्थगित कर दिया।
अन्त में कर्मचारी यूनियन की प्रधान रेखा शर्मा धरने में शामिल हुए फैडरेषन की लीडरशिप व आईसीसीडब्लयू के कर्मचारियों का धन्यवाद किया व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगों का हल जल्दी नहीं किया तो कर्मचारी ऑल इंडिया लेवल पर 23-24 फरवरी को राष्ट्रव्यापी की जा रही हड़ताल में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *