भिवानी के डाडम में पहाड़ खिसकने की घटना की जांच हेतु भिवानी के अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में बनी कमेटी

Spread the love

चंडीगढ़ 18 जनवरी। हरियाणा सरकार ने 1 जनवरी, 2022 को हुई भिवानी के डाडम में पहाड़ खिसकने की घटना की जांच हेतु भिवानी के अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में बनी कमेटी को पुनर्गठित करने का निर्णय लिया है।
एस.एस. प्रसाद, आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) अब इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव, भिवानी के उपायुक्त, भिवानी के अतिरिक्त उपायुक्त, भिवानी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, स्टेट जियोलॉजिस्ट, खान एवं भूविज्ञान विभाग, हरियाणा, तोशाम के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) ,  डिविजनल फॉरेस्ट अधिकारी, भिवानी और जिला माइनिंग अधिकारी, भिवानी इस कमेटी के सदस्य होंगे।
गौरतलब है कि 1 जनवरी, 2022 को भिवानी के डाडम में पहाड़ खिसकने की घटना हुई थी, जिसमें 5 लोगों की मृत्यु हुई थी और 3 लोग घायल हो गए थे। इस घटना की जांच हेतु भिवानी के उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा जांच करने के आदेश दिए थे। राज्य सरकार ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए अब इस जांच कमेटी को पुनर्गठित करने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *