भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब के 7 आई.जी सहित 10 सीनीयर पुलिस अधिकारियों के तबादले

Spread the love

चंडीगढ़, 18 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को पंजाब के 7 इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) और तीन अन्य सीनियर पुलिस अधिकारियों के तबादले किये है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस करुणा राजू ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने आई.जी.पी. गुरिन्दर सिंह ढिल्लों, आई.जी.पी जसकरन सिंह और आई.जी.पी. मुखविन्दर सिंह छीना के तबादले पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर में कर दिया है। जब कि अरुण पाल सिंह को आईजीपी जालंधर रेंज, शिवे कुमार वर्मा को आई.जी.पी बठिंडा रेंज, राकेश अग्रवाल को आई.जी.पी. पटियाला रेंज और प्रदीप कुमार यादव को आई.जी.पी. फरीदकोट रेंज के तौर पर नियुक्त किया गया है।
इसी तरह सुरजीत सिंह को डी.आई.जी. विजिलेंस ब्यूरो और कुलजीत सिंह को ए.आई.जी. ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन पंजाब लगाया गया है। जब कि जुगराज सिंह को सहायक कमांडेंट 75वीं बटालियन पी.ए.पी.जालंधर तैनात किया गया है।
डॉ. राजू ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने पंजाब में डीएसपी रैंक के 19 अधिकारियों के तबादले भी किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *