चंडीगढ़, 18 जनवरी। नगर निगम ने मंगलवार को सेक्टर-26, अनाज मंडी, चंडीगढ़ में विशेष अभियान चलाकर 60 किलो पॉलीथिन जब्त किया।
यह अभियान एमसीसी के स्वच्छता निरीक्षकों द्वारा चलाया गया था, जिसके दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग का उपयोग करने के लिए 14 लोगों का चालान किया गया जबकि स्वच्छता उल्लंघन के लिए 12 लोगों का चालान किया गया था। एमसीसी के अधिकारियों ने दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने की चेतावनी देते हुए कहा है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग इस्तेमाल बंद करें नहीं तो उनपर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
