युवा व्यापार मंडल जरूरतमंदों को कंबल व गर्म कपड़े वितरित करे: राहुल गर्ग

Spread the love

चंडीगढ़, 13 जनवरी। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल युवा इकाई के प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग के नेतृत्व में सेक्टर 20 में लोहड़ी पर्व पर जरूरतमंदों को कंबल, गर्म कपड़े वितरित किए गए। प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग ने कहा कि लोहड़ी पर्व हरियाणा, पंजाब व पूरे देश में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। लोहड़ी पर्व वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। किसान भी लोहड़ी पर्व को वित्तीय दिवस के रूप में देखते है। इस समय किसान भाई फसल काटने से पहले फसल के लिए भगवान की प्रार्थना और धन्यवाद करते है। लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास व भाईचारे का प्रतीक है।
इस मौके पर युवा व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार, प्रेस सचिव रोहित शर्मा, कार्यकारी सदस्य आशु सिंगला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *