कपूरथला, 12 जनवरी। बुधवार को भाजपा मंडल की एक विशेष बैठक मंडल प्रधान चेतन सूरी की अध्यक्षता में हुई।इस बैठक में भाजपा नेता कमल प्रभाकर के प्रयास सदका कई परिवारों ने केंदर की मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों से खुश होकर भाजपा का दामन थामा। इनमें कमल शर्मा, राजबीर सिंह, बलबीर सिंह, नेम सिंह, विजय कुमार, किशन कुमार, इंदरजीत, रमेश कुमार, मुकेश शर्मा, योगेश कुमार, सिमा शर्मा, सुमन शर्मा, दीपाली शर्मा, अनीता शर्मा शामिल हैं।
शामिल हुए सभी लोगो ने कहा कि हम लोगों की भलाई के लिए पहले भी काम करते रहे है और आगे भी हम लोगों की भलाई के लिए काम करते रहेंगे। मगर जिस प्रकार भाजपा काम कर रही है,हम इन कामों को देखकर मोदी जी से खुश हुए और हम भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हमें बहुत खुशी हो रही है भाजपा से जुड़कर। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी सरकार बनाने के बाद हमारे प्रदेश में लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। जिस प्रकार मोदी ने कहा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, उसी उद्देश्य से काम करेंगे।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य परषोतम पासी व भाजपा नेता अश्वनी तुली ने कहा कि हम सभी का दिल की गहराइयों से स्वागत करता है। इन लोगों ने भाजपा का दामन थामा है। ये लोग पिछले कई साल से समाज में कार्य कर रहे हैं। सभी बहुत अच्छे लोग हैं। इनको भाजपा के जो कार्य हैं, वह अच्छे लगे और भाजपा के कार्य को देखकर इनको प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वालों का पूरा मान-सम्मान किया जाता है।
परषोतम पासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने कामकाज के दौरान भविष्य की सोच और दूरदर्शिता के साथ कई बड़े निर्णय लिए गए।इस दौरान जनहित की कई योजनाएं शुरू की गई।मोदी सरकार ने अपने सात साल की कार्यशैली से लोगों को बता दिया कि सूझबूझ और गंभीरता से योजनाओं को क्रियान्वित कर देश में व्यापक बदलाव लाया जा सकता है।सरकार ने अपनी योजनाओं के केंद्र में सवा सौ करोड़ देशवासियों को रखा है।उसकी सोच दूरदर्शी रही है जिसमें आगे की कई पीढ़ियों का ख्याल रखा गया है।गरीब और किसानों के लिए कई क्रांतिकारी योजनाओं पर अमल, कौशल विकास की योजनाओं के साथ युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाने के कदमों पर भी जोर रहा है। डिजिटल इंडिया पर फोकस करने के साथ विकास की तमाम योजनाओं में अत्याधुनिक तकनीक के सहारे सरकार की कोशिश भारत को पूर्णत:आत्मनिर्भर बनाने की है,जो विश्वशक्ति के रूप में भारत की पहचान को स्थापित करने वाला साबित होगा और एक नए भारत का उदय होगा।