कपूरथला, 10 जनवरी। भाजपा मंडल प्रधान चेतन सूरी ने सोमवार को पार्टी की नई मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।नई सूची में 2 महासचिव 6 उपाध्यक्ष,7 सचिव,बने हैं।भाजपा की नई मंडल कार्यकारिणी में मास्टर धर्मपाल और विशविंदर सिंह चड्डा को महासचिव, दिनेश आनंद, धर्मबीर बॉबी, कपिल हनी, डा.अमरनाथ, नरेश सेठी, बेबी सूद उपाध्यक्ष, मनोज कुमार बहल को केसियर, सुशिल भल्ला ऑफिस सचिव, अनुराग मल्होत्रा को प्रेस सचिव, सवामी प्रसाद, अनिल कुमार राजन, रोहित गांधी, गौरव महाजन, सतीश महाजन, चेतन मल्हन, राजकुमार शर्मा को सचिव बनाया गया है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान चेतन सूरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारिओं को भाजपा की मजबूती के लिए जुटने का आवाहन करते हुए कहा कि पार्टी की पूरे देश में काम करने की विशेष शैली के कारण अपनी पहचान है और संगठन इसका प्राणतत्व है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता दृढ़ संकल्प लेकर प्रत्येक बूथ स्तर पर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर मजबूती प्रदान कर मंडल को मजबूत बनाना है।आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक स्तर पर मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के काम के लिए तत्पर रहना होगा।
चेतन सूरी ने कहा कि इस समय प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है।कांग्रेस सरकार के खिलाफ पंजाबियों का आक्रोश एवं भाजपा के पक्ष में माहौल को हर कार्यकर्ता अपने समर्पण से जीत के जश्न में बदल सकता है,इसके लिए हर कार्यकर्ताओं को लक्ष्य हासिल करने के लिए जुट जाना होगा।आपस के सभी मतभेद भुलाकर पार्टी के लिए काम करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को नियुक्त करने के काम पर जुट जाएं।अगर जिले भर के सभी बूथों पर पार्टी ने अपने पांच-पांच लोग तैनात कर दिए तो भाजपा आधी लड़ाई जीत जाएगी।शेष आधी लड़ाई अपने मनोबल व एकजुटता से जीतनी है।
चेतन सूरी ने कहा कि फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा को लेकर जो प्रपंच कांग्रेस ने रचा है,पंजाबियों ने उसके बाद मन बना लिया है जो प्रदेश देश के प्रधानमंत्री को सुरक्षा नहीं दे सकता है वह पंजाबियों को क्या सुरक्षा देगा।कांग्रेस शासन में जिस प्रकार से अपराधियों के हौंसले बुलंद रहे,मोगा में जो व्यापारियों की हत्या हुई है,जानलेवा हमले हुए हैं।कुछ ने रंगदारी देकर अपनी जान बचाई है,ये कांग्रेस के शासन में ही हो सकता है।भले ही लोग आज के हालातों में खुलकर न बोलें,लेकिन भाजपा पर पंजाब के लोगों को विश्वास है,उनके इस विश्वास को बनाए रखने की जरूरत है।चेतन सूरी ने कहा कि विपक्षी दल पंजाब को मुफ्त की सियासत में बांध राज्य और यहां के लोगों पीछे ले जाने के बजाय सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की नीति से जनता को अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब में विपक्षी दल विधानसभा चुनाव जीतने के उद्देश्य से मुफ्त के डंके बजा रहे है। मुफ्त की संस्कृति पंजाब की मेहनतकश जनता को पंगु बनाने और अगली पीढ़ी को भी आत्मनिर्भर बनने से रोकने की साजिश है, और इससे पंजाब भविष्य में कमजोर होगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर सूबे के हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां लागू की जाएंगी। बिजली, पानी, परिवहन, इंटरनेट, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि जनसुविधाएं लोगों को मुफ्त की अपेक्षा निर्बाध उनकी आर्थिक पहुंच के भीतर उपलब्ध करवाया जाना ज्यादा जरूरी है।
उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली घोषित करके बिजली ही न दे पाना सिवाए जनता को बेवकूफ बनाने के क्या हो सकता है। किसान बंधू भी कई बार कह चुके है कि उन्हें बिजली निरंतर उपलब्ध करवाई जाए। हाल ही में पंजाब सरकार ने सस्ती बिजली के नाम पर कुछ रुपये प्रति यूनिट कम करके बिल में यह दर्शाया है कि पहले उनका बिल ज्यादा आता था, लेकिन यह नहीं लिखा कि साढ़े चार साल तक इसी सत्तारूढ़ कांग्रेस की सरकार ने लोगों को बिजली बिलों में लूटा है और जरूरत अनुसार बिजली भी नहीं दी।अब क्या गारंटी है कि सस्ते किए गए दाम चुनाव के बाद भी हमेशा ऐसे ही लागू रहेंगे।