चंडीगढ़, 9 जनवरी। चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन सेक्टर-17 के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस वर्ष से 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया हैं। पंछी ने कहा कि आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर नरेंद्र मोदी ने जो घोषणा की गई कि वह साहिबजादों के साहस और न्याय की उनकी तलाश के लिए एक उचित श्रद्धांजलि है। हमें भारत के नागरिक होने पर गर्व है।
