चंडीगढ़, 7 जनवरी। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के दखल के साथ स्थानीय निकाय विभाग के कॉर्पोरेशन इंजीनियर (सिविल) मनधीर सिंह को बतौर अधीक्षण इंजीनियर पदोन्नती मिल गई है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के मेंबर ज्ञान चंद दीवाली ने बताया कि मनधीर सिंह, कॉर्पाेरेशन इंजीनियर, नगर निगम, जालंधर द्वारा आयोग को शिकायत की गई थी कि वह बतौर सहायक म्युनिसिपल इंजीनियर के तौर पर दिनांक 16.04.1999 से कार्यरत था। परंतु उनसे जूनियर जनरल कैटेगरी के अधिकारियों को उनसे पहले पदोन्नतियां दे दी गई थीं जबकि उनके अनुसूचित जाति से सम्बन्धित होने के कारण उनकी पदोन्नति पर विचार नहीं किया गया।
इस सम्बन्धी मामले की पड़ताल के बाद मनधीर सिंह कॉर्पोरेशन इंजीनियर की शिकायत बिल्कुल वाजिब पाई गई। इस सम्बन्ध में आयोग ने स्थानीय निकाय विभाग को शिकायतकर्ता को बनती पदोन्नती देने की हिदायत की। इसके बाद स्थानीय निकाय विभाग द्वारा शिकायतकर्ता को बतौर कॉर्पोरेशन इंजीनियर (सिविल) दिनांक 24.05.2013 से और बतौर अधीक्षण इंजीनियर (सिविल) दिनांक 26.10.2018 से पदोन्नत कर दिया गया है।
