कपूरथला, 7 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विशाल सोंधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर रैली के दौरान हुई घटना की कड़ी निंदा की है। विशाल सोंधी ने पीएम मोदी को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने के लिए पंजाब सरकार पर हमला किया और कहा कि पंजाब सरकार प्रधानमंत्री मोदी के अतिथि स्वागत में नहीं आई। मोदी 42,000 करोड़ रुपये और उससे अधिक की परियोजनाओं की घोषणा करने के लिए पंजाब आए थे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पीएम मोदी के साथ जो किया है उसकी हर तरफ निंदा हो रही है। जहां प्रधानमंत्री मोदी का काफिला करीब 20 मिनट तक सड़क पर खड़ा रहा. अगर इस दौरान कोई बड़ी घटना घट जाती तो पंजाब की जनता विश्व भर में मुंह दिखाने लायक नहीं रहती। यह एक बड़ी गलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी को घेरने वाले किसान नहीं बल्कि सभी कांग्रेस समर्थक थे। सुरजेवाला के बयान के जवाब में, सोंधी ने कहा कि उनका बयान पूरी तरह से निराधार था।
इस बारे में पूछे जाने पर विशाल सोंधी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को रास्ते में रोक दिया गया, जिससे वे रैली स्थल पर भीड़ जमा नहीं कर सके। उन्होंने सीएम चन्नी पर हमला बोलते हुए कहा कि तीन महीने की सरकार के दौरान उन्होंने पंजाब सरकार को सर्कस बना कर रख दिया है। उन्हें छवि और गरिमा से कोई लेना-देना नहीं है। वे केवल कुर्सी के लिए आपस में लड़ रहे हैं।विशाल सौंधी ने पंजाब के गृहमंत्री पर पैसे लेकर अधिकारियों की पोस्टिंग बदलने का दोष लगाया तीन महीने में तीसरी बार डीजीपी की तब्दीली होने वाली है। मुख्यमंत्री खुद तब्दीली माफिया से मिले हुए हैं। ऐसी सरकार से अच्छे शासन और लोगों की सुरक्षा की आस करना व्यर्थ है सत्ता में बैठे ट्रांसफर पोस्टिंग का कारोबार चलाने वाली पार्टी कभी भी पंजाब की रक्षा और पंजाब के लोगों की रक्षा नहीं कर सकती।
सत्ता में बैठी ट्रांसफर-पोस्टिंग का कारोबार चलाने वाली पार्टी पंजाब की सुरक्षा नहीं कर सकती: विशाल सोंधी
