चंडीगढ़, 6 जनवरी। करनाल में मानव सेवा संघ में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सम्बंधित इंटक यूनियन की जनरल हाउस की मीटिंग वीरवार को सम्पन्न हुई। मीटिंग की अध्यक्षता इंटक महासचिव रत्न बहादुर ने की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए हरियाणा सरकार की गाइडलाइन अनुसार सौ से ज्यादा लोग नहीं हो सकते।
हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन रजिस्ट्रेशन नंबर 1 संबंधित इंटक के महासचिव दिनेश हुड्डा ने जारी एक बयान में बताया कि मीटिंग में चुनाव प्रक्रिया को लेकर चर्चा हुई। कोरोना की बीमारी को देखते हुए अध्यक्ष द्वारा कुछ समय के लिये चुनाव टालने का निर्णय करते हुए कहा की जब तक कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार को बना दिया जाए। इस फैसले का सभी ने जोर सौर से स्वागत किया औऱ कहा गया कि जो यूनियन की बॉडी अभी कार्य कर रही है वह निरन्तर कार्य करती रहेगी। इंटक महासचिव रतन बहादुर ने कहा कि ये चुनाव इसलिए जरूरी था कि मौजूदा अध्यक्ष नसीब जाखड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और कोरोना की बीमारी ठीक होने के पश्चात चुनाव करवाये जाएंगे मीटिंग मे आने वाली 23,24 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई। इस मौके पर राज्य प्रधान नसीब जाखड़, महासचिव दिनेश हुड्डा, उप प्रधान भीम सिंह, विजय अहलावत, उप महासचिव रमन सैनी व समस्त राज्य कार्यकारणी और समस्त डिपो कार्यकारणी उपस्थित थी।
