पंजाब राज्य गौ आयोग के चेयरमैन ने राज्य की सभी गौशालाओं का बिजली का बिल माफ करने के लिए मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

पंजाब राज्य गौ आयोग के चेयरमैन ने राज्य की सभी गौशालाओं का बिजली का बिल माफ करने के लिए मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद
Spread the love

चंडीगढ़, 4जनवरी। पंजाब राज्य गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री सचिन शर्मा ने राज्य की सभी गौशालाओं के बिजली के बिल माफ करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद किया है।
एक प्रैस वार्तालाप के दौरान शर्मा ने कहा कि पंजाब कैबिनेट ने मुख्यमंत्री चन्नी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक फ़ैसला लिया है। इस कारण वह दिल की गहराईयों से मुख्यमंत्री के धन्यवादी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की गौशालाओं की बुनियादी ज़रूरतों के हल के लिए वह जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात करेंगे।
शर्मा ने बताया कि गौशालाओं के बकाया बिजली के बिल माफ करने के लिए काफ़ी लम्बे समय से गौशालाओं के प्रबंधकों की तरफ से माँग की जा रही थी। अब तक कई सरकारें आईं और कई गई परन्तु किसी भी सरकार द्वारा गौशालाओं की समस्याएँ हल करने की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण राज्य की गौशालाओं का हाल बहुत बुरा था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चन्नी ने पद संभालते ही गौशालाओं के बकाया बिजली के बिल माफ करके ऐतिहासिक फ़ैसला लिया है जो कि बहुत ज़्यादा सराहनीय है।
सचिन शर्मा ने आगे कहा कि गौ माता, केवल हिंदू धर्म की ही आस्था का प्रतीक नहीं है बल्कि सिखों में भी इसकी मान्यता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा आयोग हमेशा ही गौ वंश के कल्याण और लोगों को जागरूक करने का काम करता रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *