चंडीगढ़, 4 जनवरी। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के दख़ल के बाद पंजाब सिविल सचिवालय में टेलिफ़ोन ऑपरेटर के पद पर सेवा निभा रही लखविन्दर कौर को बतौर टेलिफ़ोन सुपरवाइजऱ के पद पर पदोन्नति मिल गई है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ज्ञान चंद दीवाली ने बताया कि लखविन्दर कौर सुपुत्री बलबीर सिंह ने आरक्षित नुक्ते के विरुद्ध उसके विभाग द्वारा बनती पदोन्नति ना देने सम्बन्धी आयोग को आवेदन दिया गया था। इस सम्बन्धी मामले की जाँच-पड़ताल के बाद यह बात सामने आई कि लखविन्दर कौर की शिकायत बिल्कुल वाजिब थी। इस सम्बन्ध में आयोग ने सामान्य प्रशासन विभाग, पंजाब को लखविन्दर कौर को बनती पदोन्नति देने की हिदायत की। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने लखविन्दर कौर को पदोन्नति देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
