अमरदीप गुजराल विक्की भाजपा सोशल मिडिया सेल पंजाब के उपप्रधान नियुक्त

Spread the love

कपूरथला, 2 जनवरी। राजनीति में काफी समय से बढ़चढ़ कर कार्य कर रहे अमरदीप गुजराल विक्की को भाजपा आईटी सेल व सोशल मिडिया सेल के पंजाब प्रधान राकेश गोयल द्वारा भाजपा आईटी सेल व सोशल मिडिया सेल पंजाब का को कन्वीनर (उपप्रधान पंजाब) नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर अमरदीप गुजराल विक्की को नियुक्ति पत्र देते हुए राकेश गोयल ने कहा कि वर्तमान परिवेश में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है। इसके जरिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक पहुंचा कर उन्हें लाभान्वित कर सकते हैं। आईटी सेल पार्टी का एक महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है। सभी पदाधिकारी पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार ही कार्य करें। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आईटी सेल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी।कहा कि विभाग के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूर्ण गंभीरता के साथ कार्य करना होगा तथा पार्टी की रीति नीति के अलावा केंद्र की उपलब्धियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि आईटी सेल का कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह कार्य करे और पार्टी रूपी गढ़ की सुरक्षा का दायित्व ले। उन्होंने कहा कि आज 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है तथा युवाओं में सोशल मीडिया अत्यंत लोकप्रिय है, इसे ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया का अधिकतम उपयोग किया जाए तथा सटीक, तथ्यों के माध्यम से भाजपा की छवि बनाने का प्रयास हो। उन्होंने आगामी समय को आईटी सेल के कार्यकर्ताओं के लिए परीक्षा की घड़ी बताते हुए कहा कि इस परीक्षा में उनका उत्तीर्ण होना काफ़ी हद तक पार्टी को सफलता की ओर ले जाएगा। इस अवरस पर अमरदीप गुजराल विक्की ने अपनी इस नियुक्ति के लिए भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी, आईटी सेल व सोशल मिडिया सेल के पंजाब प्रधान राकेश गोयल,पंजाब के महामंत्री राजेश बागा,भाजपा के सीनियर नेता स, सरबजीत सिंह मकड़,जिला प्रधान राजेश पासी, जिला उपप्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल, मंडल प्रधान चेतन सूरी का धन्यवाद करते हुए कहाकि पार्टी द्वारा जो भरोसा उन पर जताया गया है वह उस पर खरा उतरने का शत-प्रतिशत प्रयास करेंगे। कहा कि भाजपा कि मज़बूरी के लिए दिन रात मेहनत करूँगा और पार्टी कि नीतिओ को जनजन पहुँचाने में कोई कसार नहीं छोड़ी जाएगी।उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन के समय आइटी सेल का बहुत बड़ा महत्व है। यह एक मजबूत माध्यम है, जिससे कम समय में अधिक लोगों तक अपने विचार पहुंचा सकते हैं।आइटी सेल पार्टी की प्रत्येक नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम और जोरशोर से करेगा।इससे प्रदेश के प्रत्येक जनमानस को सरकार के द्वारा लागू की गई नीतियों से सीधा जुड़ाव हो रहा है।उन्होंने कहा कि आइटी सेल के बेहतरीन कार्य से पार्टी हर मोर्चे पर मजबूत हुई है और सूचना के प्रसारण में भी काफी तेजी मिली है।कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए बनाई गई नीतियों तथा योजनाओं के बारे में जागरूक कर उन्हें संगठन के साथ जोड़ कर पार्टी को और मजबूत करेंगें।उन्होंने कहाकि मोदी सरकार ने आम जनता के लिए भी कई जन-कल्याणकारी योजनायें चलाई हुई हैं,जिसका प्रदेश की जनता लाभ उठा रही है,सभी पदाधिकारिओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने का काम किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *