चंडीगढ़, 31 दिसंबर। आज नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ,यू.टी चंडीगढ़ ने वर्ष 2022 का कैलेंडर प्रशासक के सलाहकार का धर्मपाल से विमोचन कराकर व ग्रह सचिव नितिन यादव व हेल्थ सेक्रेटरी यशपाल गर्ग को भी भेंट किया गया।
आल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ ने एनएचएम इंप्लाइज यूनियन द्वारा जी.एम.एस.एच-16 से निकाले गए 178 बर्खास्त एन एच एम कर्मचारियों व कोरोना वारियर्स के सफल संघर्ष को समर्पित किया। यह संघर्ष 47 दिन चला व अंततः चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा इन बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल किया गया। कर्मचारी संघ ने कोरोना महामारी में इन कोरोना वारियर्स द्वारा चंडीगढ़ की जनता की सेवा में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए धन्यवाद भी किया।
आल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी से बिपिन शेर सिंह, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, शिव मूरत, प्रभु नाथ शाही, अमित कुमार, सतीश कुमार, साहिल काहलों, ओम कैलाश, जनार्दन यादव, महावीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरचरण सिंह, ऋषि तुषामर, चंद्र जसवाल, विनोद शर्मा, बबलू बिड़ला, वेदपाल, शायर कुमार, श्रीपाल, जगदीप कुमार, कृष्ण कुमार, विजय कुमार, प्रीत कर्ण सिंह इत्यादि कैबिनेट सदस्यों ने वार्षिक कैलेंडर के विमोचन कार्यक्रम में भाग लिया।
आल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ कांट्रेक्ट इमपलाइज व आउटसोर्सिंग वर्कर्स का इकलौता गैर राजनीतिक सांझा मंच है जो उनकी समानता, सामाजिक सुरक्षा व नौकरी की सुरक्षा की संवैधानिक व जायज मांगों के लिए शासन व प्रशासन से आवाज बुलंद करने में संघर्षरत है।
आल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ द्वारा आने वाले वर्ष में कॉन्ट्रैक्ट इंप्लाइज को पक्का करने व आउटसोर्स कर्मचारियों को समान काम समान वेतन दिलवाने के लिए शासन व चंडीगढ़ प्रशासन तक अपनी मांगों को पूरा करने के लिए संघर्ष तेज करने का प्रण भी लिया।
आश्चर्य की बात है कि इस सांझे मंच का मेंबर बनने के लिए कोई औपचारिक फीस नहीं ली जाती व काम को ही प्रधान मानकर पूर्ण कार्यकारिणी द्वारा निष्काम सेवा भाव से सिर्फ जनहित में चंडीगढ़ के विभिन्न विभागों में कार्यरत कांट्रैक्ट इम्प्लाइज व आउटसोर्स वर्कर्स के हित में ही कार्य किया जाता है। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में आल कांट्रेक्चुअल कर्मचारी संघ यूटी चंडीगढ़ के प्रधान अशोक कुमार ने दी।