चंडीगढ़, 30 दिसंबर। आज आम आदमी पार्टी द्वारा चंडीगढ़ में निकाले गए विजयी यात्रा को लेकर चंडीगढ़ कांग्रेस के नेता हरमेल केसरी ने सवाल खड़े किए। हरमेल केसरी ने जारी एक बयान में कहा कि नगर निगम चुनाव में पहली बार मिली 14 सीटों की खुशी को मनाने के लिए और भी तरीके अपनाए जा सकते थे। आम आदमी पार्टी भीड इकट्ठी कर कर फिर से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ के लोगों को करोना और ओमीक्रोन की बीमारी में झोंकना चाहती है।
हरमेल केसरी ने कहा कि एक तरफ तो केजरीवाल दिल्ली में नाईट कर्फ्यू लगा रहे है, माल बंद करवा रहे है, जिम बंद करवा रहे है और यहां चंडीगढ़ में भीड़ इकट्ठी करके अपना स्वागत करवा रहे है। चंडीगढ़ में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे है, एक तरफ जहां प्रशासन और चंडीगढ़ के लोग उसकी रोकथाम के लिए प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लोग भीड़ इकट्ठी कर के करोना के केसों को बढ़ाने में मदद कर रहे है।
हरमेल केसरी ने कहा कि अगर आने वाले दिनों में चंडीगढ़ में कोरोना के केसों में इजाफा होता है या किसी के परिवार के सदस्य की मौत होती है तो उसके लिए केजरीवाल और उनकी पार्टी जिम्मेदार होगी ।
आम आदमी पार्टी भीड इकट्ठी कर चंडीगढ़ के लोगों को कोरोना बीमारी में झोंकना चाहती है: केसरी
