प्रधानमंत्री मोदी की फिरोजपुर रैली में कपूरथला से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे: चेतन सूरी

Spread the love

कपूरथला, 28 दिसंबर। मंगलवार को हेरिटेज सिटी में जिला व मंडल लीडरशिप की एक मीटिंग मंडल प्रधान चेतन सूरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिला प्रधान राजेश पासी विशेष रूप से उपस्थित हुए। मंडल प्रधान चेतन सूरी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मीटिंग में मोदी की रैली तैयारियों को लेकर चर्चा की। मीटिंग को संबोधित करते हुए मंडल प्रधान चेतन सूरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब विधानसभा के लिए भाजपा का चुनावी बिगुल फूकेंगे। इसके लिए 5 जनवरी को फिरोजपुर में विशाल रैली रखी गई है। यहां पहले वह पीजीआई के सेटेलाइट विंग का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद रैली को संबोधित करेंगे।रैली को प्रभावी बनाने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली का आयोजन होगा,रैली में भाग लेने के लिए जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। रैली में जाने वाले हरेक बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
मीटिंग में मंडल अध्यक्ष चेतन सूरी ने सीनियर लीडरशिप को विश्वास दिलाया कि उनके मंडल से जितने कार्यकर्ताओं को जनसभा में लेकर जाने की ड्यूटी लगाई जाएगी उस से दोगुना कार्यकर्ता इस मंडल से 5 जनवरी को फिरोजपुर विशाल रैली में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारी करते हुए भाजपा ने जमीनी स्तर पर अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए कई अभियान चलाए हैं। भाजपा प्रधानमंत्री की रैली को अपने पक्ष में करने के लिए ऐतिहासिक रैली बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परषोतम पासी,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यश महाजन, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश शारदा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शाम सुन्दर अग्रवाल,लोकसभा विस्तारक मनु धीर,जिला महासचिव एडवोकेट चंदर शेखर, मेडिकल सेल के कन्वीनर डा.रणवीर कौशल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *