निगम चुनावों में आप बड़ी पार्टी के रुप में उभरी, पर मेयर के लिए किसी भी पार्टी के पास बहुमत नहीं

निगम चुनावों में आप बड़ी पार्टी के रुप में उभरी, पर मेयर के लिए किसी भी पार्टी के पास बहुमत नहीं
Spread the love

चंडीगढ़, 27 दिसंबर। चंडीगढ़ नगर निगम की सोमवार को हुई गिनती ने चौकाने वाले परिणाम दिए है। इस बार चुनाव में शहर की जनता ने भाजपा को दुसरी पार्टी के रूप में जगत देते हुए आप पार्टी पर ज्यादा भरोसा दिखाया है। हांलकि चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुत नहीं है जो अकेले अपने दम पर मेयर बना सकें। कुल 35 वार्डों में से 14 वार्डों में आप पार्टी के उम्मीदवार विजयी हुए जबकि भाजपा के 12 प्रत्याशी, कांग्रेस 8 वार्डों में तथा शिरोमणि अकाली दल के एक उम्मीदवार ने जीता दर्ज की है।
जानकारी अनुसार वार्ड 1 से आम आदमी पार्टी की जसविंदर कौर, वार्ड 2 से भाजपा के महेशइंदर सिंह सिद्धू, वार्ड 3 से भाजपा के दिलीप शर्मा, वार्ड 4 से आम आदमी पार्टी की सुमन देवी, वार्ड 5 से कांग्रेस की दर्शना, वार्ड 6 से भाजपा की सर्बजीत कौर, वार्ड 7 से भाजपा के मनोज कुमार, वार्ड 8 से भाजपा के हरजीत सिंह, वार्ड 9 से भाजपा की बिमला दुबे, वार्ड 10 से कांग्रेस के हरप्रीत कौर बबला, वार्ड 11 से भाजपा के अनूप गुप्ता, वार्ड 12 से भाजपा के सौरभ जोशी, वार्ड 13 से कांग्रेस के सचिन गालव, वार्ड 14 से भाजपा के कुलजीत सिंह संधू, वार्ड 15 से आम आदमी पार्टी के रामचंद्र यादव, वार्ड 16 से आम आदमी पार्टी की पूनम, वार्ड 17 से आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह, वार्ड 18 से आम आदमी पार्टी की तरूणा मेहता, वार्ड 19 से आम आदमी पार्टी की नेहा, वार्ड 20 से कांग्रेस के गुरचरनजीत सिंह, वार्ड 21 से आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह, वार्ड 22 से आम आदमी पार्टी की अंजू कत्याल, वार्ड नंबर 23 से आम आदमी पार्टी की प्रेम लता, वार्ड 24 से कांग्रेस के जसबीर सिंह, वार्ड 25 से आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा, वार्ड 26 से आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार, वार्ड 27 से कांग्रेस के गुरबख्श रावत, वार्ड 28 से कांग्रेस की निर्मला देवी, वार्ड 29 से आम आदमी पार्टी की मनुहार, वार्ड 30 से शिरोमणि अकाली दल के हरदीप सिंह, वार्ड 31 से आप के लखबीर सिंह, वार्ड 32 से भाजपा के जश्नप्रीत सिंह, वार्ड 33 से भाजपा के कंवरजीत सिंह, वार्ड 34 से कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह, वार्ड 35 से भाजपा के राजिंदर कुमार शर्मा ने जीत दर्ज की है।
जहा तक वोट प्रतिशत का विषय है, तो कांग्रेस को सर्वाधिक 29.79 % वोट पड़े है जबकि भाजपा को 29.30 % तथा आप पार्टी 27.08 % के साथ तीसरा स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *