कांग्रेस सभी रंगों का सम्मान करती है, सभी लोगों को एकजुट करने का प्रयास कर रही: कन्हैया

Spread the love

चण्डीगढ़, 20 दिसम्बर। प्रमुख कांग्रेसी नेता कन्हैया कुमार ने कहा है कि उनकी कांग्रेस पार्टी एकजुटता की विचारधार में विश्वास रखती है, यह सभी रंगों का सम्मान करती है तथा उसकी सभी लोगों को एकजुट करने की इच्छा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झण्डे में तीन रंग केसरी, श्वेत एवं हरा हैं, जो हौसला, शांति एवं समृद्धि के प्रतीक हैं परन्तु की मानसिकता में शांति कहीं पर भी नहीं है। कन्हैया कुमार आज चण्डीगढ़ की बापू धाम कालोनी में कांग्रेसी प्रत्याशी रवि ठाकुर के पक्ष में एक जन-सभा को संबोधन कर रहे थे।
कन्हैया कुमार ने आगे कहा कि वह बिहार से हैं तथा बिहार व उत्तर प्रदेश के लोग रोज़गार की तलाश में अपने प्रदेश को छोड़ कर काश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के विभिन्न भागों में जा कर बसे हैं तथा राष्ट्र-निर्माण में अपना बड़ा योगदान डाल रहे हैं।
कन्हैया कुमार ने चंडीगढ़ के निर्माण के बारे में बोलते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने चंडीगढ़ नामक एक योजनाबद्ध शहर बनाया था, जो अपनी योजना, सुंदरता, स्वच्छता के लिए ‘सुंदर शहर’ के रूप में जाना जाता था, लेकिन भाजपा ने इसके वैभव को ख़त्म करके रख दिया है।
उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़ कभी शुद्ध हवा के लिए जाना जाता था, अब दिल्ली की तरह यहां सांस लेना भी मुश्किल है।
भाजपा पर टिप्पणी करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्षों के दौरान क्या किया, यह याद दिलाया जाना चाहिए कि कांग्रेस ने भारत के लोगों को चंडीगढ़ नामक एक सुंदर, नियोजित और विश्व स्तरीय शहर दिया, जबकि भाजपा ने इसे केवल छह वर्षों में बर्बाद कर दिया।
कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने शहर में गरीब प्रवासियों को घर दिए, उन्हें जीवन की बुनियादी जरूरतें मुहैया करवाईं। इसके विपरीत, भाजपा हमेशा झूठे प्रचार की राजनीति में लिप्त रही ताकि लोग शिक्षा, रोजगार, भोजन, स्वास्थ्य या यहां तक कि समानता के अधिकार के बारे में न पूछें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *