चंडीगढ़ में हिमाचली धाम रविवार को, अनुराग ठाकुर होंगे मुख्य अतिथि

चंडीगढ़ में हिमाचली धाम रविवार को, अनुराग ठाकुर होंगे मुख्य अतिथि
Spread the love

चंडीगढ़, 18 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के हिमाचल प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। पहले यह कार्यक्रम 10 दिसंबर को आयोजित होना था, किंतु आठ दिसंबर को हुई दुखद हेलीकाप्टर दुर्घटना जिसमें पूर्व सीडीसी बिपिन रावत, उनकी पत्नी व अन्य सैनिकों की असमय मृत्यु होने के कारण कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था। अब यह कार्यक्रम रविवार 19 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। हिमाचल प्रकोष्ट के सह संयोजक शिविंदर मंढोत्रा ने बताया की  इस कार्यक्रम की रूपरेखा में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह कार्यक्रम सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड में दोपहर साढ़े तीन बजे से लेकर शाम को सात बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध हिमाचली लोक गायक करनैल राणा शहर वासियों का मनोरंजन करेंगे और उनकी नृत्य मंडली के कलाकार अपनी पहाड़ी नॉटियों से उपस्थित मेहमानों को नचाएंगे। मंडी जिले के जोगिंदर नगर शहर से धाम बनाने वाली टीम भी शहर में पहुंच चुकी है। इस धाम मे मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के विशेष व्यंजनों का मिश्रण रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *