संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने एन.एच.एम कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करने का किया ऐलान

चंडीगढ़, 12 नवंबर। आज 16 दिन से  नौकरी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे जी.एम.एस.एच सेक्टर-16 में स्वास्थ्य सचिव द्वारा 178 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के फैसले को संयुक्त कर्मचारी मोर्चा यू.टी एवं एम.सी  चंडीगढ़ द्वारा निंदा की गई और स्वास्थ्य सचिव चंडीगढ़ प्रशासन के इस फैसले को ग़लत क़रार देते हुए धरनास्थल पर संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने इन वर्कर्स की चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जल्द बहाली के लिए समर्थन दिया।
संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के कन्वीनर बलविंदर सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन की एन.एच.एम कर्मचारियों को माफीनामा देने की शर्त किसी भी शर्त पर कर्मचारियों को मंजूर नहीं की जाएगी।
चंडीगढ़ प्रशासन के एक जिद्दी अफसर द्वारा दिए गए तुगलकी फरमान ने सैंकड़ो कर्मचारियों के घरों में अंधेरा किया गया है व अफसरशाही को बिना शर्त कर्मचारियों को बहाल करना चाहिए ।
संयुक्त कर्मचारी मोर्चा से जुड़े सभी छह फैडरेशनों ने एक मत होकर फैसला किया कि शुक्रवार तक अगर चंडीगढ़ प्रशासन इन कर्मचारियों को वापस नहीं रखता और संयुक्त कर्मचारी मोर्चा से इस मुद्दे पर जल्द मीटिंग  बाद नहीं करता तो शीघ्र ही संयुक्त कर्मचारी मोर्चा से जुड़ी सभी फैडरेशन व युनियनें एन.एच.एम कर्मचारियों की हड़ताल में उतर कर संघर्ष को तेज करेंगी।
आज संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के छह कनवीनरों गोपाल दत्त जोशी, सुखबीर सिंह, राजिंदर कुमार,अश्विनी कुमार, बलविंदर सिंह, बिपिन शेर सिंह व स्टेट एक्सिक्यूटिव मैंबर्स राजिंदर कटोच, रघबीर चंद, रंजीत मिश्रा, राजिंदर सिंह,सुरमुख  सिंह,राजा राम इत्यादि द्वारा की गई मीटिंग के बाद इस फैसले का धरना स्थल पर जाकर ऐलान भी किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *