चंडीगढ़, 23 अक्टूबर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री हरमोहन धवन की पत्नी सतिंदर धवन ने शनिवार सुबह वार्ड नंबर 16 सेक्टर 25 में आयोजित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुई। जिसमें वार्ड 16 से आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता पूनम/ संदीप ने स्थानीय पार्षद शीला फूल सिंह एवं भाजपा के शासनकाल में बढ़ती महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सुबह से ही सेक्टर 25 पुलिस बीट बॉक्स के पास इकठ्ठे हुए और केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी की। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया तथा पूरे वार्ड में एक रोष मार्च निकाला गया। जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने हिस्सा लिया। सतिंदर धवन ने रोड़ शों के दौरान बताया कि केन्द्र की नीतियों के चलते महिलाओं का रसोई का बजट बिगङ गया है। आम जनता का जीना मुहाल हो गया हैं, आने वाले नगर निगम के चुनाव में स्थानीय पार्षद लोग आम आदमी का चुनने जा रहें है ओर पूरे शहर में केजरीवाल की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। जल्दी ही इसका परिणाम आप सबके सामने होगा।
यह कार्यक्रम आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता पूनम ने आयोजित किया। जिसमें उन्होंने स्थानीय पार्षद शीला फूल सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कालोनी की सङके टूटी हुई है, अपराध अपने चर्म पर पहुंच गया है, पूरे देश की जनता बेहाल है और मोदी सरकार 100 करोड़ वैक्सीनेशन पूरी करने का जश्न मना रही है। स्थानीय पार्षद तो यहाँ कभी दिखाई नहीं देती। उन्होंने लोगों से आने वाले निगम चुनाव में भाजपा का आम आदमी पार्टी को जिताने की अपील की।