भाजपा ने भगवान बाल्मीकि जयंती सप्ताह के अंतर्गत भजन संध्या किया आयोजित

भाजपा ने भगवान बाल्मीकि जयंती सप्ताह के अंतर्गत भजन संध्या किया आयोजित
Spread the love

चंडीगढ़, 19 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा मनाए जा रहे भगवान बाल्मीकि जयंती सप्ताह के अंतर्गत आज मौली जागरां में भजन संध्या एक शाम भगवान वाल्मीकि के नाम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, मेयर रविकांत शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन, एससी मोर्चा प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा, एससी मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार, पार्षद अनिल दुबे सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे। भजन संध्या में कई गायक कलाकारों ने सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी व भगवान वाल्मीकि को समर्पित की। इन सभी कलाकारों की प्रस्तुति से पूरा माहौल संगीत में हो गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इस सुंदर आयोजन के लिए भाजपा चंड़ीगढ़ को बधाई दी तथा कहा कि भाजपा द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन कर भगवान वाल्मीकि के प्रति अपनी आस्था का प्रमाण दिखाया गया है। भगवान बाल्मीकि की जीवनी से हम बहुत कुछ ग्रहण कर सकते हैं। उनके द्वारा रचित रामायण ग्रन्थ दुनिया का महानतम काव्य ग्रंथ है जिससे जीवन जीने की राह मिलती है। रामायण के प्रत्येक पात्र से कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। रामायण की शिक्षाओं को ग्रहण कर हम अपने जीवन को मर्यादा के साथ जी सकते हैं।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने मुख्य अतिथि व अन्य सभी अतिथियों का स्वागत किया सुंदर प्रस्तुति के लिए कलाकारों को धन्यवाद दिया । उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार गायक एवं सांसद हंस राज हंस को भी सम्मिलित होना था लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से वह नहीं पहुंच सके।
इससे पूर्व वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मनोज सोनकर के नेतृत्व में शोभा यात्रा का भी आयोजन किया गया जिसका समापन कार्यक्रम स्थल पर हुआ और तत्पश्चात भजन संध्या का शुभारंभ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *