पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने तबादले एवं तैनातियों सम्बन्धी पॉलिसी की जारी

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तबादले और तैनातियों सम्बन्धी पॉलिसी जारी कर दी गई है। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 की समूची कार्यवाही मार्च 2022 की पहली तिमाही तक पूरी की जानी है। उक्त प्रगटावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब डॉ. एस करुणा राजू ने आज यहां एक प्रैस बयान के द्वारा किया।
उन्होंने कहा कि बीते दिन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर आम तबादले और तैनातियां उक्त पॉलिसी के अंतर्गत की जानी है।
डॉ. राजू ने कहा कि मौजूदा पंजाब विधान सभा की समय-सीमा 27 मार्च 2022 तक है। सी.ई.ओ. ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र की कॉपी पंजाब राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस, सभी विभागों के प्रशासनिक सचिव, विभाग प्रमुख, डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पीज़ को अगली कार्यवाही के लिए भेज दी गई है।
डॉ. राजू ने प्रचार के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग करने वाले समूह पत्रकारों से अपील की कि वह पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 सम्बन्धी ख़बर चलाने से पहले कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब से ख़बर सम्बन्धी ज़रूरी और सही जानकारी ज़रूर हासिल करें, जिससे चुनाव सम्बन्धी लोगों को सटीक जानकारी मिल सके।
डॉ. राजू ने कहा सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कट ऑफ तारीख़ सम्बन्धी पत्र को चुनाव की तारीख के तौर पर ही पेश कर दिया, जोकि जारी किए गए पत्र की भावना के बिल्कुल उलट था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *