प्रशासन और भाजपा पर जमकर बरसे सपा महासचिव: सुरेन्द्र ठाकुर

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। चंडीगढ़ समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव सुरेन्द्र ठाकुर ने भाजपा एवं चंडीगढ़ प्रशासन को जमकर लताङ लगाते हुए कहा है कि भाजपा हिन्दुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करे। जिस चुनाव में राम मंदिर को मुद्दा बनाकर भाजपा सत्ता में आई है अब चंङीगढ़ प्रशासन दशहरे एवं दीवाली पर पटाखो पर प्रतिबंध लगाकर लोगों को बेरोजगार करने पर तुला हुआ है। पहले ही देश कोरोना से उबरने में लगा लगा हुआ है और चंडीगढ़ प्रशासन और भाजपा मिलकर छोटे कारोबारियो को बर्बाद करने पर तुली हुई है। अब जब सभी तैयारियां दशहरा का पावन पर्व मनाने की कर ली गई है तब प्रशासन का यह तर्क कि पटाखे पर बैन लगाना उचित नहीं है। भाजपा हमेशा लोगों को गुमराह करती रही है यदि चंङीगढ़ प्रशासन ओर भाजपा नेताओं ने उनकी आवाज़ नहीं सुनी तो उनकी पार्टी प्रशासन के खिलाफ सङको पर उतरेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *