चेयरमैन सुभाष बराला ने ट्यूरिज्म अधिकारियों के साथ बैठक कर हरियाणा में ट्यूरिज्म की संभावनाओं बारे किया विचार विमर्श

Spread the love

चंडीगढ़, 16 सितंबर। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने हरियाणा में ट्यूरिज्म को बढ़ाने के लिए अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया । नई दिल्ली हरियाणा भवन में अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करते हुए चेयरमैन सुभाष बराला ने राज्य में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों बारे कहा कि हरियाणा में इस क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं ।  दिल्ली के साथ हरियाणा की बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से यहां पर्यटन की अपार संभावना है। विभाग हरियाणा में पर्यटन के लिए चिन्हित स्थानों का व्यापक प्रचार प्रसार करें। दिल्ली के साथ लगते क्षेत्र का हमें पर्यटन के रूप में लाभ लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड द्वारा सरस्वती तीर्थ पिहोवा को विकसित किया जा रहा है। पिहोवा सरस्वती तीर्थ के पास सरस्वती पार्क बनाया जा रहा है। इसका सौंदर्यकरण और ऐतिहासिक महत्व अपने आप में अनूठा है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा भी ऐतिहासिक धरोहरों बारे अनेक विकासात्मक कार्य किए गए है। कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर, 48 कोस क्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का पर्यटन विभाग प्रचारित व प्रसारित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *