चंडीगढ़, 16 सितंबर। चंडीगढ़ के पूर्व भाजपा सांसद, भारत सरकार के अपर महासालिसिटर एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य सत्य पाल जैन ने भी आज प्रातः चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति शिमला जाते समय, जहां वे कल हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को सम्बोधित करेंगे, कुछ मिनटों के लिये चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रुके थे। जैन ने राष्ट्रपति की अच्छी सेहत और लम्बी आयु की कामना की तथा आशा व्यक्त की वे भविष्य में भी चंडीगढ़ आते रहेंगे।