डॉ. ओ.पी. सिंह को बीजेपी हिमाचल प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया

डॉ. ओ.पी. सिंह को बीजेपी हिमाचल प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया
Spread the love

चंडीगढ़ 12 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने डॉ. ओ.पी. सिंह को पार्टी के हिमाचल प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया है। डॉ. ओ.पी. सिंह साल 1993 में पीएचडी की पढाई पंजाब यूनिवर्सिटी से करने के उपरान्त पिछले 26 साल के समय से चंडीगढ़ में शिक्षा क्षेत्र में अपनी सेवा दे रहे हैं। वह पिछले 12 सालों से हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के कई सौ छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान कर चुके हैं। इसके साथ ही इन्होंने 2000 से ज्यादा गरीब छात्रों को भी मुफ्त शिक्षा दी है। डॉ. सिंह हिमाचल प्रदेश की कई विभिन्न शिक्षा योजनाओं के साथ भी सहयोगी हैं।
इस अवसर पर अरुण सूद ने बताया कि डॉ. सिंह के आने से पार्टी मजबूत होगी और पार्टी के लोगों को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा और साथ ही हिमाचल के लोगों को भी बहुत लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *