चंद्रशेखर आजाद एक महान क्रांतिकारी के साथ-साथ महान विचारक भी थे: बंडारू दत्तात्रेय

चंद्रशेखर आजाद एक महान क्रांतिकारी के साथ-साथ महान विचारक भी थे: बंडारू दत्तात्रेय
Spread the love

चण्डीगढ़, 23 जुलाई। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भारत माता के सपूत एवं महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद को उनके जन्मदिवस पर नमन् करते हुए याद किया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौच्छावर कर दिया था। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद एक महान क्रांतिकारी के साथ-साथ महान विचारक भी थे। दत्तात्रेय ने युवा पीढ़ी का आहवान किया कि वे चंद्रशेखर आजाद जी के जीवन संघर्ष और बलिदान से शिक्षा लेकर राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आएं ताकि चंद्रशेखर आजाद का सुदृढ़ भारत का सपना साकार हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *