विश्व हिन्दू परिषद् गौ रक्षा विभाग चण्डीगढ़ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

विश्व हिन्दू परिषद् गौ रक्षा विभाग चण्डीगढ़ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
Spread the love

चण्डीगढ़, 27 नवंबर। विश्व हिंदू परिषद भारतीय गौवंश रक्षण संवर्धन परिषद की महत्त्वपूर्ण बैठक शिव मानस मंदिर इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 में पंजाब प्रांत सह मंत्री अनुज कुमार सहगल की अध्यक्षता में हुई।
इस मौके पर इस मौके पर भारतीय गौवंश रक्षण संवर्धन परिषद के क्षेत्रीय सह प्रमुख सतीश चौधरी ने सभी को गौ सेवा और गौ संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए सभी का मार्गदर्शन किया।
केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरदारी लाल शारदा ने संगठन का विस्तार करते हुए चण्डीगढ़ टोली की कुछ महतवपूर्ण जिम्मेवारियों की घोषणा की जिसमें जितेंद्र कालरा (गौरक्षा प्रमुख), जितेंद्र रावत (सह गौ रक्षा प्रमुख). संदीप शर्मा ( सह गौरक्षा प्रमुख), नितिन बधोरिया (प्रशिक्षण प्रमुख). विजय (गऊ विज्ञान परीक्षा प्रमुख ), रवि वर्मा (सह गऊ विज्ञान परीक्षा प्रमुख), आयनर (गौशाला सम्पर्क प्रमुख), बैठक में उपस्थित सभी गौ भक्तों ने ॐ का उच्चारण कर इन नई घोषणाओं को स्वीकृति दी।
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ अध्यक्ष सुरेश राणा, मंत्री अंकुश गुप्ता, मनी, अरुण, प्रिंस, राज, हेमंत, विकास एवं अनेक गौ भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *