चंडीगढ़, 18 नवंबर। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा दुबे ने प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने 19 नवंबर को होने वाली छठ पूजा को लेकर प्रशासक से सवाल खड़े किए हैं।
दीपा दुबे ने कहा कि चंडीगढ़ शहर में पुलिस विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी कर 19 नवंबर को धारा 144 लगाई जा रही है। और उसी दिन ही शहर के पूर्वांचल वासियों का महा पर्व छठ पूजा है। चंडीगढ़ शहर में लगभग ढाई लाख से ज्यादा लोग पूर्वांचल से है और उनके यह त्यौहार बहुत हर्ष उल्लास से बनाया जाता है।
दुबे ने कहा कि शहर में सेक्टर 42 लेके पर हजारों पूर्वांचल वासी पूजा करने के लिए एकत्रित होंगे क्या वहां पर भी पुलिस प्रशासन द्वारा 144 लगाई जाएगी।
दुबे ने भाजपा और भाजपा शासित प्रशासन को आधे हाथ लेते हुए कहा है कि क्या सिर्फ पूर्वांचल के लोग वोट डालने तक सीमित है उनके त्यौहार के दिन शहर में 144 धारा लगाना कहां तक वाजिब है।
दुबे ने कहा कि चुनावों में भाजपा को पूर्वांचल वासी वोट के लिए तो याद आ जाते हैं सांसद किरण खेर हो या फिर भाजपा का कोई नेता वोट के समय तो पूर्वांचल की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और दूसरी तरफ 19 नवंबर को प्रशासन द्वारा शहर में धारा 144 लगाने पर प्रशासन को रोक लगानी चाहिए और शहर में विभिन्न स्थान पर पूर्वांचल के पर्व छठ पूजा को बनाने की इजाजत देनी चाहिए और किसी भी प्रकार से प्रशासन के पुलिस अधिकारी पूर्वांचल के किसी भी परिवार की पूजा में विघ्न ना डालें।
अंत में महिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपा दुबे ने प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से अपील की है कि जहां-जहां शहर में छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है वहां पर धारा 144 न लागू की जाए और पूर्वांचल वासियों के धार्मिक भावनाओं से ना खेला जाए।
भाजपा शासित प्रशासन पूर्वांचल के छठ पर्व के दिन कैसे लगा सकती है शहर में धारा 144: दीपा दुबे
