भाजपा उतराखंड प्रकोष्ठ ने बांटे मास्क, सेनेटाईजर एवं फल

Spread the love

चंडीगढ़, 31 मई । केंद्र में मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के उतराखण्ड प्रकोष्ठ चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा सोमवार को सैक्टर 7 आर्य समाज मंदिर में वृद्ध आश्रम में और सैक्टर 56 में सेवा संगठन अभियान के तहत मास्क सेनेटाईजर और फलों का वितरण किया गया।
भाजपा उतराखण्ड प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता शशि प्रकाश पाण्डे ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रकोष्ठ के संयोजक भूपेंद्र शर्मा की देख रेख में हुआ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण सूद के आहवन पर यह कार्यक्रम चला और इस कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा चण्डीगढ प्रदेश अध्यक्ष अरूण सूद के कर कमलों द्वारा सेक्टर 7 आर्य समाज मंदिर वृद्ध आश्रम से शुरुआत की गई। इस मौके पर भाजपा चण्डीगढ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता भट्ट, पार्षद महेश इंदर सिंह सिदधू, जिला अध्यक्ष जितेन्द्र मल्होत्रा, रविन्द्र पठानिया, शशि प्रकाश पाण्डे महासचिव, रवि रावत, सचिव देवी सिंह, रमेश शर्मा निक्कु, अरविन्द सिंह रावत , हरीश गर्ग।, नारायण प्रसाद, अल्का जोशी , रेखा रावत , नरेश तिवारी , विनोद भण्डारी, गोतम विष्ट, लीला सजवान, जसनप्रित, मधु, आदि उतराखण्ड प्रकोष्ठ की पूरी टीम अपनी उतराखण्ड प्रकोष्ठ भाजपा की टी शर्ट पहने हुए सेवा ही संगठन के कार्य में करोना काल में लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *