चंडीगढ़, 9 अप्रैल। स्वयंसेवी संगठन सारथी फाउंडेशन पिछले कुछ सालों से देश भर में जन सेवा, गरीब मजदूर असहाय की मदद, शिक्षा, भोजन, पर्यावरण, रोड ऐक्सिडेंट में घायलो को मदद कर लोगो में जान जागरूक अभियान से जोड़ कर गरीब बच्चों को शिक्षा मुहैया करा रही है।
सारथी फाउंडेशन के संस्थापक मेम्बर ईशा सिन्हा ने बताया की जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड 3 पहाड़ी राज्यों में हम अपनी जनसेवा की रफ्तार तेज कर रहे है। हमारी कोशिश है कि हम हर गरीब जरूरतमंद असहाय की मदद करें। इसके लिए हम जल्दी कार्यक्रम ला रहे है जिसमे चिकित्सा, मेडिकल कैंप, गरीब बच्चे की शिक्षा, पेड़ लगाना, रोड ऐक्सिडेंट पर लोगो को जागरूक करना और भी बहुत सारे कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में आम लोगो, सरकारी एवं गैर सरकारी संगठन ने भरपूर अपना योगदान दिया है, इसके लिए संस्था उन सभी लोगों का धन्यवाद करती है। इन सभी के सहयोग के कारण ही हम 3 पहाड़ी राज्यों में समाज के लिए कुछ अच्छा काम कर पा रहे है।