पंजाब विधान सभा ने महान शख़सियतों भगत सिंह, डॉ. अम्बेडकर व महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया पास

चंडीगढ़, 22 मार्च। पंजाब विधान सभा ने आज सदन के नेता और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब विधान सभा के कंपलैक्स में शहीद-ऐ-आज़म भगत सिंह, भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर और शेर-ऐ-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा लगाने के लिए पेश किया गया प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया।
सदन में भगवंत मान ने कहा, ‘‘एक कर्ज़दार कौम के तौर पर हम शहीद-ऐ-आज़म भगत सिंह के योगदान को कभी नहीं भूल सकते जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। इसी तरह, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता के तौर पर आज़ादी से पहले और बाद के युग में देश की किस्मत आकार दिया।
इन महान नेताओं को हम सभी के लिए देश का रोल मॉडल बताते हुये भगवंत मान ने कहा कि इन महान नेताओं का जीवन सभी लोगों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार इन महान शख़सियतों की विरासत को सदा कायम रखने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। इसी तरह खालसा राज के संस्थापक महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा भी पंजाब विधान सभा के कंपलैक्स में बनाई जायेगी।
इस दौरान भगवंत मान ने शहीद-ऐ-आज़म भगत सिंह, शहीद राजगुरू और शहीद सुखदेव के शहीदी दिवस पर इन महान शहीदों को श्रद्धांजलि के तौर पर बुधवार (23 मार्च) को राज्य भर में गज़टिड छुट्टी का ऐलान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *