रेवर्न  डेनजेल पीपल्स की बिशप ऑफ चंड़ीगढ़ डायोसिस चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया की हुई ताजपोशी

चंडीगढ़ 20 मार्च। रेवर्न डेनजेल पीपल्स को क्राइस्ट चर्च सेक्टर 18 चंडीगढ़ में मोस्ट रेवर्न डॉ पीसी सिंह, मॉडरेटर सीएनआई सिनॉड द्वारा चंडीगढ़ प्रदेश  के बिशप के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है। इस ताजपोशी  समारोह को भारत के विभिन्न हिस्सों से आये कई लोगों ने देखा, बिशप ने लोगों को अपने संदेश में कहा कि जीवन में उनका उद्देश्य आध्यात्मिकता पर काम करना, न्यायपूर्ण कार्य करना, कोमलता से प्रेम करना और ईश्वर के साथ विनम्रतापूर्वक चलना है। समारोह के बाद फैलोशिप भोजन भी परोसा गया। इस अवसर पर सभी ने बिशप डेनजेल पीपल्स को बधाई दी। यह जानकारी जारी एक विज्ञप्ति में दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *