हरियाणा राजभवन में भगवंत मान, मनोहर लाल सहित कई लोगों ने मनाई होली

चण्डीगढ़, 17 मार्च। वीरवार को हरियाणा राजभवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही ईश्वर से कामना की कि रंगों का पर्व होली हर प्रदेशवासी के मन में नए उत्साह, उल्लास और ऊर्जा का संचार करे।
इस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ,पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्य प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक व मुख्यमंत्री हरियाणा के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित कुमार अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवन्त मान, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्य प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी सहित सभी अधिकारी गणों को रंग गुलाल लगाकर व पुष्प बरसाकर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों को भी तिलक लगाया और बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ की गई और इसके बाद कला एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को गुलदस्ता भेंट किया। इसी तरह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी इस अवसर पर भगवंत मान को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी मौजूद रहे। इन सभी आदरणियों ने होली का जश्न मनाने के लिए एक दूसरे पर गुलाब के फूलों की वर्षा की और गुलाल लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *