चंडीगढ़, 12 मार्च। भारत सरकार द्वारा जारी निर्देष अनुसार कोविड पीड़ित कर्मचारी को एक सप्ताह के लिऐ आइसोलेशन में रहने के लिए क्वारेंटाइन अवकाश मिलता है और किसी कर्मचारी की वेतन में कटौती नहीं होनी चाहिए। ऐसे आदेशों के बाद भी चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन स्वास्थ्य विभाग ने एन.एच.एम कर्मचारियों की कोविड क्वॉरेंटाइन पीरियड की सैलरी काट ली है।
चंडीगढ़ एन.एच.एम कर्मचारी संघ के प्रैस सचिव महावीर सिंह ने जारी एक बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि जब पूरी दुनिया इस महामारी से त्रस्त थी तो स्वास्थ्य कर्मचारी भी इसकी चपेट में आए थे। परन्तु एन.एच.एम, स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारियों को जनवरी माह में कोविड हुया और जनवरी माह की उनके वेतन में 7 दिन की सैलरी की कटौती प्रशासन द्वारा की गई है। जब संबंधित अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने अश्वासन दिया की सैलरी अगले माह आजाएगी। परन्तु अब फरवरी माह के वेतन में भी क्वारेंटाइन पीरियड का वेतन नहीं दिया गया। जिससे विभाग की कर्मचारियों के लिऐ लापरवाही साफ दिखती है जिससे कर्मचारियों में दुःख के साथ रोष भी है। संविदा कर्मचारियों को पहले ही बहुत कम वेतन दिया जा रहा है और जब सैलरी में विभाग की गलती के कारण कटौती हो तो संविदा कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति और भी दयनीय हो जाती है।
सरकार के कोविड निर्देशों के बाद भी चंडीगढ़ प्रशासन ने एन.एच.एम कर्मचारियों के काटे वेतन
