कुरुक्षेत्र में सम्मानित हुई चंडीगढ़ की निखार

Spread the love

चंडीगढ़, 15 मार्च । चंडीगढ़ की स्वयं सेवी संस्था एन.ए. कल्चरल सोसायटी की फाउंडर प्रेसिडेंट निखार सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को कुरुक्षेत्र के कलाकृति सदन में सम्मानित किया गया।
चंडीगढ़ की निखार ने कार्यक्रम में कत्थक नृत्य की प्रस्तुति भी दी जिसे विशेषतः सराहा गया, संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने कहा कि नारी देश की जररूत है और उनके बिना संसार की कल्पना भी कोई नहीं कर सकता।
कुल सम्मानित 101 महिलाओं में ममता चौधरी, कुसुम दलाल, लता चौधरी, रजनी, जसविंद्र कौर, सिंदर रानी, निर्मला चौधरी, कविता, पिंकी, कौशल रानी, सविता गुप्ता, मिथलेश, प्रोमिला, मनीषा जींद, सविता मान, सुदेश शर्मा, बुलबुल व रणजीत कौर भाटिया आदि ने कहा कि प्रत्येक महिला को बराबरी का हक और सम्मान मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *