सेक्टर 38 वैस्ट आर.डब्ल्यू.ए. ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

चंडीगढ़, 8 मार्च। सेक्टर 38 वैस्ट रेजिडेंट्स वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर.डब्ल्यू.ए. के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि सैक्टर की महिलाओं के मनोरंजन हेतु म्यूजिकल चेयर, डांस, गिद्दा, तंबोला, फैंसी ड्रेस तथा जलपान का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें हर उम्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्षेत्रीय पार्षद गुरबख्श रावत भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहीं और उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में अपना योगदान दे रही हैं और यह समूचे समाज का दायित्व है कि उन्हें सुरक्षा और सम्मान प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *