राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ ने जरूरतमंद विधवाओं को वितरित किया महीने भर का राशन

Spread the love

चंडीगढ़ 25 जनवरी। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन, चंडीगढ़ की प्रदेश संयोजक रश्मी पूनिया के निर्देशानुसार, गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर राशन वितरण अभियान के तहत सैक्टर 31 में संगठन के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ हिमांशु पुनिया तथा चंडीगढ़ प्रदेश की महिला अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज के नेतृत्व में जरूरतमंद विधवा महिलाओं को एक महीने का राशन वितरित किया। राशन में इन महिलाओं को आटा, चावल, चीनी, रिफाइंड तेल, चने की दाल, चायपती, नमक, मिक्स दाल आदि दिया गया।
इस अवसर पर संगठन द्वारा इन सभी महिलाओं को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा एवं संगठन का चिन्ह अंकित किये हुए बैचिस भेंट किये गये । संगठन के इस नेक काम में संगठन के महामंत्री आदित्य जी ने अपना भरपूर योगदान दिया।
इस मौके पर राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन, चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ हिमांशु पुनिया तथा महिला अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज ने बताया कि राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन चंडीगढ़ के द्वारा पिछले एक साल से हर महीने विधवाओं व जरूरतमंद महिलाओं को मासिक राशन वितरण किया जा रहा है । संगठन इन महिलाओं की हरसंभव मदद करने को तत्पर है। क ई महिलाओं ने अपनी आर्थिक और सामाजिक परेशानियां संगठन के पदाधिकारियों से साझा की और पदाधिकारियों ने उनकी मदद करने का उन्हे आश्वासन दिया।
डॉ हिमांशु पुनिया तथा मोनिका भारद्वाज ने बताया कि शहर में ऐसी महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा है जिसके लिए संगठन ऐसे जरूरतमंद परिवारों से मिलकर प्रति माह उन्हें राशन मुहैया करवायेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी जो बहुत गरीब हो और सचमुच जरूरतमंद हो कभी भी संगठन से मदद के लिए संपर्क कर सकता है। संगठन भविष्य में भी समाज की सेवा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को निर्वाह करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *