26 जनवरी को जिले का हर एक शिव सैनिक अपने अपने घरो पर तिरंगा झंडा लहराएगा: कालिया

26 जनवरी को जिले का हर एक शिव सैनिक अपने अपने घरो पर तिरंगा झंडा लहराएगा: कालिया
Spread the love

कपूरथला, 12 जनवरी। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा 26 जनवरी देश में हर जगह खालिस्तानी झंडा फहराने की धमकी देने का कड़ा विरोध करते हुए शिव सेना बाल ठाकरे के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया ने कहा कि खालिस्तान को बनने नहीं दिया जाएगा। बुधवार को कालिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि तिरंगे को कोई झुका नहीं सकता।
उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे लोगों को विदेशों से लाकर देश में सजा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी ताकत पंजाब जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल नहीं बिगाड़ सकती। कालिया ने कहा कि विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू और उसके साथी,जिन्हें भारत सरकार की ओर से आतंकवादी घोषित किया जा चुका है। खालिस्तान के नाम पर अरबों डॉलर एकत्रित कर पंजाब के आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को कुछ डॉलरों का लालच देकर गुमराह किया जा रहा है। उन्हें पंजाब में आतंकवाद फैलाने के लिए उकसाया जा रहा है। आए दिन आतंकी हथियारों समेत पकड़े जा रहे है जो चिंता का विषा है। कालिया ने कहा कि वो आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए 26 जनवरी को जिले का हर एक शिव सैनिक अपने अपने घरो पर तिरंगा झंडा लहराएगा। कालिया ने प्रदेश और जिले की जनता से आह्वान किया कि वो 26 जनवरी पर हर घर से तिरंगा निकलना चाहिए,यही गुरपतवंत सिंह पन्नू को करारा जवाब होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *